मुजफ्फरनगर। ईसाई समुदाय ने रविवार को ईस्टर का पर्व मनाया। ईसाई समाज का मानना है कि जीसस आज भी जीवित हैं और पुनरुत्थान के बाद उन्होंने अपने शिष्यों से कहा था कि वे दुनिया के अंत तक रहेंगे।
ईस्टर को ईसाईयों का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इसे उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ईस्टर के उत्सव के लिए ईसाई समाज के लोग उपवास भी रखते हैं। उनका मानना है कि गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु को क्रॉस पर चढ़ा दिया गया था। तीसरे दिन यानी ईस्टर पर वह जीवित पुन: उठ गए। रविवार को सेंट जोंस चर्च में सवेरे प्रार्थना की गई। बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग प्रार्थना में शामिल हुए। उधर, अस्पताल चौक के पास स्थित चर्च में भी प्रार्थना की गई। चर्च के पास्टर रेंवर सुनील सैमुएल, पास्टर विनय कुमार ने सबको प्रभु यीशु का प्रेम का संदेश दिया। प्रार्थना में बाबरा, घनश्याम, जोएल, राजन, पायल, पीटर, प्रदीप राम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सभी को ईस्टर अंडा दिया गया। सभी ने नाचते-गाते ईस्टर की खुशी मनाई।