नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र जाटव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन कल्याणकारी योजनाओं से निम्न स्तर के सभी वर्गों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने का आह्वान किया।
रुड़की रोड स्थित किरण फार्म में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने पूरी लगन के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है। सम्मेलन में लोकसभा प्रभारी अशोक कंसल, सत्यवीर त्यागी, रामपाल टेलर, मोहन लाल कोरी, डा. अजब सिंह, बलराज आर्य, मोंटी वाल्मीकि, विनोद मंडल, मनोज वाल्मीकि, राकेश अडवानी, नरेश प्रधान आदि मौजूद रहे। संचालन लोकसभा संयोजक नरेश कुमार ने किया।
आईआईटी जैम में पाई 242 रैंक
मुजफ्फरनगर। नगर के सुभाषनगर निवासी अविनाश शर्मा पुत्र सुनील शर्मा ने आईआईटी जैम परीक्षा में ऑल इंडिया 242 रैंक हासिल की है। परीक्षा आईआईटी खड़गपुर ने आयोजित की थी। अविनाश शर्मा के पिता सुनील शर्मा सदर तहसील में लेखपाल हैं तथा मूल रूप से परासौली गांव के रहने वाले हैं।