होली उत्सव में डांडिया नृत्य की रही धूम
मुजफ्फरनगर। श्री वैश्य कुटुंब सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होली महोत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या में फूलों से होली खेली गई। डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
महावीर चौक स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। आदित्य संगल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। राजना बरसाना ग्रुप ने फूलों की होली खेली। डांडिया नृत्य में परिवारों ने खूब आनंद लिया। बालिका गौरी मांगलिक, स्तुति अग्रवाल, संपदा अग्रवाल, माही संगल, आकांक्षा गुप्ता, नियति जैन, रुद्र प्रताप गुप्ता, स्पर्श गोयल, खुशी गोयल, गौरिका सिंघल, गौरी गर्ग ने नृत्य एवं गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। सभी अतिथियों को तुलसी का पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मूलचंद सराफ रहे। विशिष्ट अतिथि नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्यकर एसएस गोयल, रेवती नंदन सिंघल, गौरव स्वरूप, संजय अग्रवाल, डा. पंकज जैन, डा. इंद्राणी गुप्ता, डा. रूपम गुप्ता, डा. दीपक गोयल, डा. रेणु गोयल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक हरीश गुप्ता, पूजा गोयल, नीति सिंघल रहे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन सिंघल ने की।
पालिका के उत्सव में खेली गई फूलों की होली
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की ओर से सिटी सेंटर के सामने आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में फूलों से जमकर होली खेली गई। एक-दूसरे को चंदन तिलक लगाया गया। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश अग्रवाल, मूलचंद सराफ, अशोक अग्रवाल, सोनिया लूथरा, लवी अग्रवाल आदि ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। फिल्मी और होली के गीतों के अलावा भजन भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन गोपाल त्यागी ने किया।