फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों पर सजाई मतदान जागरूकता की मेंहदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए परिषदीय स्कूल की छात्राओं ने अनूठा प्रयास किया। उन्होंने हाथों पर मेहंदी लगाकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार शर्मा तथा नगर शिक्षा अधिकारी डा. सविता डबराल के निर्देशन में नगर के परिषदीय स्कूलों में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने अपने हाथों पर मेहंदी से सुंदर डिजाइन बनाए। साथ ही वोट अवश्य डालें, वोट हमारा अधिकार है आदि स्लोगन भी लिखे। नगर शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जब छात्राएं अपने घर जाएंगी तो उनके हाथ पर लिखे संदेश को पढ़कर परिजन जागरूक होंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत निश्चित रूप से बढ़ेगा। बीएसए योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि स्वीप कंट्रोल रूम रोजाना मतदाता जागरूकता के लिए कार्यक्रम करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें