फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने बाजार में छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। होली पर्व के मद्देनजर बाजार में बिकने वाली मिलावटी खाद्य सामग्री पर रोक लगाने के लिए उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में दुकानों पर छापे मारे गए। खाद्य विभाग की टीम ने दो दुकानों से नमकीन, बेसन व रंगीन कचरी आदि के नमूने लिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार उपजिलाधिकारी दीपक कुमार और खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर प्रेमचंद ने बाजार में बिकने वाली मिलावटी खाद्य सामग्री पर रोक लगाने के लिए कई दुकानों पर छापे मारे। बाजार में छापे मारी की सूचना से हड़कंप मच गया। परचून की दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद हो गए। खाद्य निरीक्षक ने कस्बे की दो दुकानों से बेसन, कचरी, नमकीन व खोया आदि के नमूने लिए। अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। नमूूने फेल आने पर संबंधित दुुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि होली के त्यौहार तक बाजार में नमूने लेने का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें