फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी के बाद युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद युवक पर हमला
विज्ञापन

शाहपुर। गांव काकड़ा में हुई मामूली कहासुनी के बाद युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी दीपक ने तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार शाम घर के सामने खाली पड़े प्लाट में गया था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी, जिसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवक ने परिजनों के साथ दीपक के घर में घुसकर उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जबकि आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन में शामिल होंगे किसान
शाहपुर। भाकियू द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को होने वाले प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय पर भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह बालियान व हनी बालियान ने बताया कि जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में क्षेत्र के सभी गांवों में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें