फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशानंद पुरी का अवतरण दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वामी अनंत प्रकाशानंद पुरी जी महाराज का अवतरण दिवस श्री अद्वैत स्वरूप अनंत आश्रम नंगली दरबार कुटिया गांधी कॉलोनी पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। सत्संग प्रवचन भजन का आयोजन हुआ। आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा गांधी कॉलोनी के सभी मुख्य मार्गों से होते हुए आश्रम पर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्घालु शामिल हुए। इसके बाद आश्रम पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। तत्पश्चात भजन सत्संग प्रवचन हुए, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सत्संग के उपरांत गुरु के अटूट लंगर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संत बेअंत पुरी, संत विश्वास पुरी, संत निरंतर पुरी, संत शिवपुरी, महात्मा सर्वानंद पुरी ने स्वामी जी महाराज की लीलाओं का वर्णन करते हुए सभी संगत को उनके अवतरण दिवस की बधाइयां दी। कार्यक्रम में संत कुमार, अमर लाल धमीजा, नरेश नंदन, मुल्कराज तागरा, राकेश तागरा, मनोहरलाल रहेजा, विनोद जलोत्रा, गिरीश गाबा बंटी, अनिल धमीजा, संजय पाहवा आदि गांधी कॉलोनी के सभी प्रमुख लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें