फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने समाज को दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों ने समाज को दिया संदेश
विज्ञापन

खतौली। अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत विद्योत्तमा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगधाड़ी में छात्राओं ने नाटिकाओं के माध्यम से समाज को संदेश दिया कि दहेज प्रथा को देश से समाप्त करो तथा कन्या भ्रूण हत्या महापाप है। कन्या भ्रूण हत्या का सब मिलकर विरोध करें। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने शपथपत्र भरें और अपराजिता की मुहिम से जुड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विद्योत्तमा कन्या डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ विनोद कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। अपराजिता की मुहिम में छात्राओं ने दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या पर नाटिकाएं प्रस्तुत की। नाटिकाओं के माध्यम से संदेश दिया कि दहेज प्रथा की वजह से बेटियों की हत्या कर दी जाती है। इस दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए समाज को आगे आना होगा, तभी दहेज प्रथा समाप्त हो सकती है। इसके अलावा कन्या भ्रूण हत्या करना महापाप है, इस अपराध को रोकने के लिए समाज को संकल्प लेना चाहिए। महाविद्यालय की अध्यापिकाओं में मीनाक्षी, रश्मि, एकता, निकिता शर्मा, कृष्णा शर्मा, अनुराधा तंवर, नीशू शिवाच, निधिराज भड़ाना, रेशू शर्मा, अनिता सिंह, डा. सारिका शर्मा, भावना तंवर, साधना सोम, रूपा रानी, गीता सैनी, रुही ने अपराजिता मुहिम से जुड़कर अमर उजाला फाउंडेशन के इस अभियान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें