फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकौला मिल ही कर रही 14 दिन में भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकौला मिल कर रही 14 दिन में भुगतान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद भी जिले में एक चीनी मिल टिकौला ही किसानों का 14 दिन के अंदर भुगतान कर रही है। खतौली, मंसूरपुर, मोरना का भुगतान भी संतोषजनक बताया जा रहा है। लेकिन भैसाना, तितावी, रोहाना और खाईखेड़ी भुगतान में काफी फिसड्डी चल रही है।
जिले की टिकौला चीनी मिल में किसानों ने अब तक एक अरब 61 करोड़ 33 लाख का गन्ना डाला है। चीनी मिल को 14 दिन पहले तक का एक अरब 22 करोड़ का भुगतान करना था। मिल ने दस दिन पहले तक का एक अरब 37 करोड़ का भुगतान किया है। टिकौला के अलावा कोई भी चीनी मिल समय से भुगतान नहीं कर पा रही है। खतौली ने 14 दिन पहले तक 63 प्रतिशत भुगतान किया है। मंसूरपुर ने 65 प्रतिशत, मोरना 67 प्रतिशत भुगतान किया है। भैसाना चीनी मिल ने इस सत्र के भुगतान की शुरुआत तक नहीं की है। चीनी मिल में किसान एक अरब 93 करोड़ का गन्ना डाल चुके हैं। तितावी ने 18 प्रतिशत भुगतान किया है। खाईखेड़ी ने छह प्रतिशत, रोहाना ने 23 प्रतिशत भुगतान किया है। जिले की चीनी मिल में किसान अब तक दस अरब 74 करोड़ 71 लाख 98 हजार का गन्ना डाल चुके हैं। किसानों को चीनी मिलों ने अब तक तीन अरब 99 करोड़ 80 लाख 64 हजार का भुगतान किया है। किसानों का इस सत्र का छह अरब 74 करोड़ 91 लाख 34 हजार बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैंसाना पर बीते सत्र का 24 करोड़ बकाया
मुजफ्फरनगर। जिले की एक चीनी मिल भैसाना है। जिसने अभी तक इस सत्र के भुगतान की शुरुआत नहीं की है। मिल पर बीते सत्र का भी 24 करोड़ बकाया है। चीनी की बिक्री के हिसाब से ही मिल लगातार भुगतान कर रही है। डीसीओ आरडी द्विवेदी का कहना है कि एक सप्ताह में भैसाना का गत वर्ष का पूर्ण भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें