फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया के दामों को लेकर धोखा न खाए किसान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में किसान दिवस पर विभागीय अधिकारियों ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सरकार ने यूरिया के दाम घटा दिए हैं। किसान घटे दामों पर ही यूरिया खरीदे।
विज्ञापन

किसान दिवस में मौजूद किसानों को जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने यूरिया के दामों को घटा दिया है। किसान घटी दरों में ही यूरिया खरीदें। उन्होंने बताया कि 45 किग्रा का बोरा अब 266.50 रुपये का कर दिया गया है। इसका मूल्य अब से पहले 299 रुपये था। इसी के साथ 50 किग्रा का बोरा अब 295 रुपये का कर दिया गया है, इससे पहले यह 330 रुपये 50 पैसे का था। सभी साधन सहकारी समितियों और प्राइवेट दुकानदारों को नए रेट के बारे में बता दिया गया है, किसान भी यूरिया खरीदते समय सचेत रहे कि कहीं दुकानदार उनसे पुराना रेट तो नहीं ले रहा है। एडीएम वित्त आलोक कुमार ने कहा कि कृषक वैज्ञानिक विधि से एवं उन्नतशील बीजों की बुआई कर अधिक से अधिक पैदावार लें। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों की सहायता से आने वाली समस्याओं को सुलझाएं। कृषि विभाग में अपना पंजीकरण जरूर कराएं। कृषि संबंधित जानकारी अब मोबाइल एप पर भी मिलेगी। उप निदेशक कृषि नरेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह, जिला गन्नाधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी सहित सभी संबंधित अधिकारी, किसान एवं किसान संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें