फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातन छात्र छात्राए विद्यालय की प्रगति व विकास में सहयोग करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय की प्रगति में सहयोग करें
विज्ञापन

खतौली। गांव भैंसी के राजकीय कन्या इंटर कालेज में शासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में पुरातन छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में इस विद्यालय में पूर्व में अध्ययन कर चुकीं पुरातन 150 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मेलन में डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने कहा कि पुरातन छात्र-छात्राएं विद्यालय की प्रगति और विकास हेतु अपना तन, मन, धन से सहयोग करें। छात्रा तमन्ना व अवन्तिका द्वारा सरस्वती वंदना तथा अंजलि, राईन, शिवानी, काजल, तनु, मीनाक्षी, पायल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने रंगोली बनाई। प्रधानाचार्या उमा रानी ने पुरातन सम्मेलन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी पुरातन छात्राओं का आभार व्यक्त किया। प्रियंका, प्रीति राठी, अंजु वर्मा, आकांक्षा मित्तल, रेखा शर्मा, मुकेश गौतम, साक्षी देशवाल, सुशील कुमार अंश, इला रानी, बिमलेश, कविता वर्मा, विमला देवी, लक्ष्मी रानी, नत्थू सिंह, योगेंद्र कुमार आदि विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें