हिमाचल में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहरा
भोपा। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सीकरी निवासी मिस्त्री राहुल की मौत हो गई। वह हिमाचल प्रदेश के शहर शिमला में एक मकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था। बुधवार देर रात राहुल का शव गांव पहुंचा। बृहस्पतिवार को सवेरे शव का अंतिम संस्कार किया गया।
भोपा क्षेत्र गांव सीकरी निवासी 23 वर्षीय राहुल पुत्र मुनेश एल्युमिनियम का मिस्त्री था। गत दिवस वह अपने साथी शिमला में काम कर रहा था। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राहुल झुलस गया। शिमला में उपचार के दौरान राहुल की मृत्यु हो गई। कार्य के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में ठेकेदार के खिलाफ शिमला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बुधवार देर रात्रि राहुल का शव गांव सीकरी लाया गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मां संतोष, भाई आकाश व नीरज सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में उसके शव का दाह संस्कार किया गया।
मौत खींचकर ले गई राहुल को
भोपा। सीकरी निवासी राहुल अपने साथी राहुल पुत्र धर्मपाल निवासी गांव पयावली गौतमबुद्ध नगर के साथ काम कर रहा था। उसने बताया कि एक जनवरी को उन्होंने छुट्टी रख ठेकेदार को कार्य पर जाने से मना कर दिया था। इसके बावजूद ठेकेदार इंद्रजीत ने उसे यह कहकर काम पर बुला लिया कि आज अधिक कार्य है। यदि राहुल काम पर नहीं जाता तो उसके साथ यह घटना नहीं होती।