डॉ यूसी गौड़ बने आईएमए के अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में डॉ. यूसी गौड़ को जिले की शाखा का अध्यक्ष चुना गया। इसी के साथ स्पोर्ट्स कांपलेक्स का उद्घाटन भी हुआ।
आईआईए के कार्यालय पर हुई बैठक में वार्षिक चुनाव डॉ. एससी गुप्ता और डॉ. राजेश सिंह की देखरेख में हुआ। सर्व सम्मति से डॉ. यूसी गौड़ को अध्यक्ष चुना गया। डॉ. यश अग्रवाल को सचिव, डॉ. ईश्वर चंद्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी के साथ जीर्णोद्धार के बाद बने स्पोर्ट्स कांपलेक्स का उद्घाटन डॉ. सुनील चौधरी की माता जी शांति देवी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. एमके बंसल, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. डीएस मलिक, डॉ. रोहित गोयल, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पूजा चौधरी, डॉ. मंजुल गौड़, डॉ. दीप्ति अग्रवाल, डॉ. ललिता महेश्वरी, डॉ. सुभाष बालियान आदि रहे।