फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय के सामने महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम बोले, पैदल चलना अच्छी बात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। राशन की दुकान दूर होने तथा राशन डीलर के व्यवहार से नाराज महिलाओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने हंगामा किया। महिलाओं ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। एसडीएम ने महिलाओं से कहा कि दुकान सबके घर के करीब नहीं खोला जा सकता। पैदल चलना सेहत के लिए अच्छी बात है। एसडीएम के समझाने पर महिलाओं का गुस्सा शांत हो गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती की महिलाएं बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पहुंची। राशन की दुकान दूर होने से नाराज महिलाओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने हंगामा किया। महिलाओं ने राशन डीलर पर राशन लेने वालों के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। महिलाओं ने बताया कि राशन डीलर परिवार की मात्रा के अनुसार राशन नही देता है। कुछ महिलाओं का आरोप था कि राशन डीलर उन्हें कई माह से राशन नहीं दे रहा है। अधिकतर महिलाओं ने बताया कि राशन लेने के लिए उनको करीब एक किलो मीटर पैदल जाना पड़ता है। अपनी समस्याओं का ज्ञापन लेकर महिलाएं उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए समस्या के समाधान की मांग की। उपजिलाधिकारी ने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि पैदल चलना अच्छी बात है। उपजिलाधिकारी के समझाने पर महिलाएं संतुष्ट व शांत हुई। प्रदर्शनकारी महिलाओं में शाहजहां, सईदा, जुम्मो, सुषमा, अनीता, पूजा, हमीदा, शशिबाला, कमलेश, रईसा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
महिलाएं गईं थी राशन की दुकान गांव के निकट खोलने की मांग करने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें