म्यूजिक फेस्टिवल मनाया
मुजफ्फरनगर। नीव इंटरनेशनल द्वारा संचालित नई मंडी एवं गांधी कालोनी स्थित लिटिल मिलेनियम विद्यालयों में कैलिफोर्निया का प्रसिद्ध बाल्बोया म्यूजिक फेस्टिवल मनाया गया। बाल्बोया म्यूजिक फेस्टिवल कैलिफोर्निया में स्थित बाल्बोया पार्क में मनाया जाता है। फेस्टिवल के दौरान लोग वहां के हरे भरे वातावरण में बैठते हैं और साथ ही अनेक वाद्य यंत्रों का आनंद लेते हैं। बाल्बोया म्यूजिक फेस्टिवल का उद्देश्य सभी आयु, आर्थिक भूभाग आदि प्रकार के वर्गों के व्यक्तियों को एक जगह एकत्र करके साथ में म्यूजिक के माध्यम से एकजुट करना होता है। बाल्बोया कार्यक्रम की तर्ज पर बच्चों के लिए विद्यालय में म्यूजिक पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।
नवसत्कार दिवस पर बताई योजनाएं
मुजफ्फरनगर। श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग द्वारा नवसत्कार दिवस (ओरिएंटेशन) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कालेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, मैनेजमेंट के सह निदेशक डॉ. अभिषेक बागला और प्राचार्या डा. प्रेरणा मित्तल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवांगत विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उनके भविष्य की योजनाओं एवं लक्ष्य निर्धारण करने के साथ-साथ पाठ्यक्रम के संबंध में जानकारी देना रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता ने किया। इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष ऋतु गर्ग, रानी मेनवाल, रुबी पोसवाल, दीपा सैनी, दीपश्री चौधरी, वर्षा पंवार, साक्षी चौधरी, प्रियंका ठाकुर, ईशा अरोड़ा रहीं।