फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक है जाहरवीर मेले

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। महाबलीपुर गांव में गोगा म्हाड़ी पर भव्य मेला आयोजित किया गया। गांव में पवित्र निशान और प्रसाद चढ़ाया। लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन

बुधवार को म्हाड़ी पर मुख्य अतिथि सहकारी समिति चेयरमैन कुबेरदत्त त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कहा कि ग्रामीण अंचलों में जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर मेलों का धार्मिक महत्व है। मेलों के आयोजन परस्पर सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते है। म्हाड़ी पर पुजारी प्रभु कश्यप ने पूजा कराई। गांव के अलावा आसपास के श्रद्धालुओं ने म्हाड़ी पर मत्था टेका। खेल-खिलौने, झूले, एवं प्रसाद की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। ग्राम प्रधान राजेंद्र चौधरी, रमेश चंद त्यागी, विपिन तोमर, योगेश त्यागी, विनेश त्यागी, सतेंद्र सिंह, अमरीश त्यागी, भूषण त्यागी, प्रभु कश्यप विकास त्यागी, पूर्व प्रधान संजीव चौधरी बबलू, मनीष गर्ग, मेघराज, ओपीन चौधरी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें