फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार घायल
विज्ञापन

मीरापुर। रामराज व मीरापुर क्षेत्र में हुए हादसों में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे के एक आरोपी चालक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी कार सवार भाग निकला।
विज्ञापन

संभलहेड़ा के महमूदपुर बस्ती निवासी इसरार अपने बेटे आफताब की बाइक पर गांव से मीरापुर बस स्टैंड स्थित दुकान पर जा रहा था। सुबह करीब नौ बजे दोनों वन विभाग कार्यालय के निकट पहुंचे तो सामने से आते टवेरा कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक आमिल पुत्र कासिद निवासी मोहल्ला कमलियान कार लेकर मीरापुर की तरफ भाग निकला। उसी समय गश्त कर रहे होमगार्ड प्रेम कुमार व गौतम ने कार का पीछा करते हुए उसे कासमपुरा से दबोच लिया। पीड़ित परिजनों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, रामराज क्षेत्र के गांव पुट्ठी के सामने हाइवे पर रामराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टिकौला निवासी बॉबी की बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू हुई कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला कैलाशी को भी टक्कर मार दी, जिसके बाद वह कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार बॉबी और महिला को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें