फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर विचार विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बा व देहात क्षेत्र से गुजरने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों ने बैठक में क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी से विचार विमर्श किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को क्षेत्र से सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। इस यात्रा को लेकर रविवार को उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार तथा पुलिस के अधिकारियों के साथ लोक निर्माण विभाग के निरीक्षक भवन में बैठक का आयोजन किया। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी भी मीटिंग में मौजूद रहे। क्षेत्र में गुजरने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर उन्होंने विचार विमर्श किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया। विधायक उमेश मलिक ने उपजिलाधिकारी से कहा कि किसी भी श्रद्धालु को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। उपजिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा की रणनीति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मार्ग पर कई स्थानों पर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। श्रद्धालु की यात्रा संबंधी हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें