फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यसमाज रोड पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के आर्यसमाज रोड स्थित सादात हॉस्टल में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान में बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आर्यसमाज रोड पर सादात हॉस्टल मार्केट में स्थित ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान में बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान के बंद शटर के नीचे से धुआं व लपटें निकलते देख मार्केट के चौकीदार ने फायरब्रिगेड को घटना की जानकारी दी, जिस पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सभी सामान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो चुका था। अग्निकांड में दुकानदार को लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें