फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों ने ठेली वालेें को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा रोहाना मिल में निर्माणाधीन पिलर के पुल पर खुले हुए बीम रखे हैं, इसके ऊपर लेंटर डालने के लिए उपसा अधिशासी अभियंता ने देवबंद स्टेट हाइवे कंपनी को पत्र भेजकर निर्देश दिए। पत्र मिलते ही कंपनी के अधिकारियों ने पिलर के नीचे ठेली लगाने वाले दुकानदारों को हटाया।
विज्ञापन

उपसा द्वारा मुजफ्फरनगर व सहारनपुर फोरलेन सड़क पर रोहाना मिल में निर्माणाधीन पिलर के पुल का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। जिसके ऊपर खुले हुए बीम रखे हुए हैं। पुल के नीचे फुटकर व्यापारियों ने अपने ठेले लगा रखे थे। जब वाराणसी की घटना को लेकर अधूरे पुल से बड़ा हादसा की आशंका की खबर अमर उजाला ने 17 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। उपसा के अधिशासी अभियंता हरित सिंह ने देवबंद हाइवे स्टेट कंपनी को पुल पर निर्माण कार्य चालू कर पुल के ऊपर लेंटर डालने के लिए एक पत्र जारी किया। जिससे कंपनी के अधिकारी हरकत में आए और पुल के नीचे ठेली दुकानदारों को हटवाया गया और उसके आसपास बेरिकेडिंग की गई। इस पुल के नीचे वाले मार्ग से यात्रियों का वाहनों से हरियाणा और हरिद्वार, सहारनपुर, दिल्ली आवागमन रहता है। वीआईपी व प्रशासनिक अधिकारियों का आना जाना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें