फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोमान कुरैशी द्वितीय स्थान पर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोमान कुरैशी द्वितीय स्थान पर रहे
विज्ञापन

शाहपुर। रुडक़ी में आयोजित ओपन बॉडी बिल्डर चैंपियनशिप में कस्बे के एक बॉडी बिल्डर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कस्बे के बसी रोड पर स्थित गोल्डस जिम मोहसिन में बॉडी बिल्डर नोमान कुरैशी प्रैक्टिस करता है। उसने रुड़क़ी में आयरन हेवन ग्रुप द्वारा आयोजित ओपन बॉडी बिल्डर चैंपियनशिप में हिस्सा लिया, जिसमें उसे दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। उसके कस्बे में पहुंचने पर जिम के अन्य सदस्यों ने उसका भव्य स्वागत कर उसको शुभकामनाएं दी। नोमान ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच मोहसीन को दिया है। इस दौरान शहजाद, सन्नी, शाहिद, हसीन, नवाज, विराट, गुडडू, चांद व शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

वारंटी गिरफ्तार
शाहपुर। पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि कस्बा निवासी आरोपी यामीन पुत्र वजीर एक मामले में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा
शाहपुर। विद्युत निगम की विजिलेंस टीम के प्रभारी निरीक्षक ए एसडीओ व स्थानीय जेई ने मोहल्ला कस्सावन में छापा मारकर 11 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। विजिलेंस टीम के प्रभारी निरीक्षक आरके धारीवाल, एसडीओ बुढ़ाना प्रशांत राव व जेई शिवकुमार ने टीम के साथ कस्बे के मोहल्ला कस्सावन में विद्युत चोरी व विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की जांच को लेकर छापा मारा। जेई ने बताया कि वहां पर टीम को विद्युत चोरी मिली। जफर कुरैशी, अहसान, खलील, नवाब, रहमत इलाही, तहसीम, महताब, नौशाद, वसीम, समीर व महताब के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें