खतौली। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की एक विचार गोष्ठी का आयोजन सुनील जैन ठेकेदार के आवास पर किया गया। शुभारंभ महावीर प्रार्थना व समापन अरिहंत स्तुति से हुआ। गोष्ठी में समाज के उत्थान के लिए मंथन किया गया।
वक्ताओं ने युवा पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ धार्मिक व नैतिक संस्कारों का बीजारोपण करने पर बल दिया। युवा पीढ़ी में बुर्जुगों के प्रति सम्मान की भावनाओं को जागरूक करते हुए राष्ट्रीयता की भावना से भी ओतप्रोत करना है। भारतीय जैन मिलन ने इस वर्ष को जैन गौरव व स्मृति वर्ष घोषित किया है। समाज में गौरवशाली व्यक्तियों को हमें अनुसरण करना है। इस वर्ष हमें नारी सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देना तथा महिला सम्मेलन आयोजित कराना है। वक्ताओं ने मासिक मिलन कार्यक्रम में समाज की सहभागिता बढ़ाने पर बल दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक वीर जयचंद जैन उपस्थित रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र जैन, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री मनोज जैन, फाउंडेशन कार्यकारी चेयरमैन अजय जैन व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति जैन ने गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। मनोज शुगर मिल, सुदेश सर्राफ, शीलचंद, धर्नेंद्र, रामकुमार, विनोद प्रवक्ता, नीरज किरयाना, अजय प्रवक्ता, कुलदीप, मनोज, सतीश प्रवक्ता, नीरज जैन प्रवक्ता, बबीता, सीमा, सुषमा आदि उपस्थित रहे।