फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में 157 दिव्यांगों के रजिस्ट्रेशन किए

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग की सेवा ही सबसे पुण्य कार्य
विज्ञापन

जानसठ। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शिविर का आयोजन कर दिव्यांगों के रजिस्ट्रेशन कर उन्हें हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। कैंप में 157 रजिस्ट्रेशन किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सामाजिक न्याय मंत्रालय केंद्र सरकार के बैनरतले तहसील परिसर में भाजपा मंडल प्रभारी सुंदरलाल, सांसद प्रतिनिधि सत्यव्रत बालियान के नेतृत्व में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में एसडीएम गजल भारद्वाज ने शिविर में कहा कि दिव्यांग की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर ऐसे दिव्यांगों की तलाश कर उनका रजिस्ट्रेशन कराएं, जिससे उन्हें सहायता दिलाई जा सके। कैंप में जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार दिव्यांगों को प्रमाण पत्र व उपकरण देकर उनकी हरसंभव सहायता करने की कोशिश कर रही है। कैंप में 157 दिव्यांगों के रजिस्ट्रेशन हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा, ब्रजेश रस्तोगी, महेश चंद शर्मा, राजीव गुप्ता, सभासद विकास गुप्ता, संदीप कश्यप, सुरेश आर्य, सुनील उपाध्याय, मुकेश शर्मा, अंकित प्रजापति, सोनी गुर्जर, अनुज सैनी, योगेंद्र सिंह, सौरव काकरान, राजन वालिया, किशन प्रधान खलील गुर्जर, प्रवीन बागड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें