खतौली। भाजपा नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल के आवास पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें नगर महामंत्री सुरेश आर्य ने बताया नगर को आठ सेक्टरों में विभाजित किया गया है जिससे जन संवाद अभियान सुगमता से किया जा सके।
आठ सेक्टरों में चार प्रवासी एवं आठ सेक्टर संयोजक रहेंगे। नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी के लिए नींव के पत्थर के समान हैं। वे ही पार्टी के अध्यक्ष हैं। उनकी कार्यशैली को निखारकर उत्तमता की ओर ले जाने का सभी के दायित्व रहेगा। जन संवाद कार्यक्रमों के अंतर्गत लोगों से बातचीत का दायित्व बूथ अध्यक्ष, संयोजकों एवं प्रभारी को दिया जाएगा। जन कल्याण के लिए कार्य करती रहेगी। बैठक में अश्वनी उपाध्याय, राकेश प्रजापति, वरदान प्रजापति, विनीत त्यागी, दर्पण गुप्ता, अजय भुर्जी, नरेश पांचाल, मनोज सैनी, सुदर्शन सैनी, नीटू उपाध्याय, सुंदर धारीवाल, तरुण ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।