नवरात्र पर शोभायात्रा में उमडे़ श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। नवरात्र पर टाउन हाल से निकली शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने मां का गुणगान किया। उधर, राज दुर्गा मंदिर में मॉ दुर्गा की पूजा अर्चना और उपासना के साथ कीर्तन किया गया।
नगर के मुख्य मार्गों से निकली शोभायात्रा में देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रही। भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। अनेक जगहों पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। दुर्गा मंडल के निर्देशन में आयोजित शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ शिवचौक, शामली रोड, भगत सिंह रोड आदि से निकली। संचालन रजनीश मित्तल ने किया। उधर, परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराज दुर्गा मंदिर में दुर्गा मॉ के सातवें रुप कालरात्रि की पूजा, स्तुति और उपासना की गई। भजन कीर्तन में महिलाओं ने मां का गुणगान किया। पूर्व पालिका सदस्य सीमा शर्मा, विमला देवी ने भजन प्रस्तुत किए। मां के नौ रूपों को मंदिर में सजाया गया। कीर्ति अहलावत, अलका, चारु, नीरज, इंदू, रश्मि, मुन्नी, नीलम, सोना देवी आदि मौजूद रही।
केवट प्रसंग सुनाया
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म सभा भवन में चल रही श्रीराम कथा में कथा व्यास ब्रजेश पाठक ने कहा कि कामना रहित मन निर्मल और पवित्र होता है। हमारी कामनाएं और वासनाएं ही हमारे मन को मलिन करती हैं। उन्होंने केवट प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। कथा के यज्ञमान प्रवीण कुच्छल रहे। आत्माराम गर्ग, अनिल जैन, सतीश गर्ग, रमेश केडिया, साधुराम गर्ग, दीपक मित्तल, श्यामलाल कंसल, जनार्दन विश्वकर्मा, सुशील गोयल, प्रवीण गुप्ता, अमर कांत गुप्ता आदि का सहयोग रहा।