फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात कॉलोनियों में 5000 टेलीफोन कनेक्शन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर भर में जल निगम सीवर पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। शनिवार को खुदाई से जाम की समस्या के साथ पेयजल और दूरसंचार व्यवस्था प्रभावित हो गई है। करीब सात कॉलोनियों में पांच हजार से अधिक बीएसएनएल उपभोक्ताओं का कनेक्शन ठप हो गया।
विज्ञापन

महावीर चौक से लेकर मीनाक्षी चौक तक जल निगम सीवर पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। इसके लिए जेसीबी लगाकर सड़क के दोनों ओर से खुदाई की गई है। करीब एक किलोमीटर तक सड़क उखाड़ दी गई। जल निगम के ठेकेदारों ने निर्माण कार्य के चक्कर में लोगों के आगे मुसीबत खड़ी कर दी है। शनिवार से यह मार्ग पूरी तरह आवागमन के लिए प्रतिबंध कर दिया गया। ऐसे में अन्य मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि सीवर लाइन के लिए जेसीबी से बीएसएनएल की वायरों के साथ पालिका की पेयजल पाइप तक उखाड़ दी गई। इसके चलते बीएसएनएल को लाखों की चपत लगी है। विभाग के 200 से 600 पेयर की केबिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। लाइन टूटने से शिवचौक, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, प्रकाश चौक, सरकुलर रोड, कलक्ट्रेट, मेरठ रोड, औद्योगिक एरिया आदि क्षेत्रों के लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं की दूरसंचार सेवाएं बाधित हो गई हैं। कालोनियों में पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गई है। नुकसान की भरपाई के लिए दूरसंचार विभाग के एसडीई आदित्य अग्रवाल ने सिविल लाइन थाने में जल निगम के ठेकेदारों के विरुद्ध तहरीर दी है।

कई रोज तक बंद रहेगा मार्ग
मुजफ्फरनगर। मीनाक्षी चौक से महावीर चौक तक सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। ऐसे में मार्ग के दुकानदार और कारोबारी परेशान हैं, जबकि रोड पर इंटर कॉलेज के साथ डिग्री कॉलेज पड़ते हैं। जिसके चलते छात्र-छात्राओं को भी आनेजाने में समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें