फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते हुए मासूम तालाब में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। गांव गढी रसूलपुर के तालाब में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मासूम की मौत से गांव में शोक छा गया। मृतक बच्चा अपनी मां के साथ अपनी ननिहाल में आया हुआ था।
विज्ञापन

दो साल का मासूम अबूजर पुत्र हैदर निवासी पक्की गढ़ी, शामली से अपनी मां गुड्डों के साथ अपनी ननिहाल में गांव गढ़ी रसूलपुर आया था। शनिवार प्रात: करीब आठ बजे बालक बत्तखों से खेलता हुआ घर के सामने तालाब की ओर चला गया और पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया। उधर, बच्चे के परिजन बालक को इधर-उधर तलाशते रहे। कुछ देर बाद बच्चे का शव तालाब में उतराता हुआ दिखाई दिया तो परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे को पानी से निकाल कर स्थानीय डाक्टरों को दिखाया गया। डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत पर तमाम गांव में शोक छा गया। काफी समय बाद उसके परिजनों के आने के बाद बच्चे को गांव के निकट कब्रिस्तान में दफना दिया गया। बच्चे के नाना आस मौहम्मद ने अपनी बेटी गुड्डों का करीब तीन वर्ष पूर्व पक्की गढ़ी निवासी हैदर के साथ निकाह किया था। हंसते खेलते बेटे की आकस्मिक मौत से बच्चे की मां सदमे में है।
पुलिस ने मामला दर्ज किया
मीरापुर। गणतंत्र दिवस की सुबह गांव संभलहेडा के निकट अज्ञात लोगों ने गोहत्या कर शव को जटवाडा मोड़ पर फेंक कर उत्तेजना पैदा करने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई कर हिंदू युवा वाहिनी के जिलामंत्री पंडित दीपक कृष्णात्रेय की ओर से अज्ञात में लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के जिलामंत्री कृष्णात्रेय द्वारा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 26 जनवरी की सुबह संभलहेड़ा क्षेत्र के जटवाडा मोड़ पर एक पशु की कटी गर्दन पड़ी होने की सूचना मिली। सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपेार्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक से मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें पशु के कटे अवशेष गाय के बताए गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
किशोरी का अपहरण
मीरापुर। गांव कैथोड़ा से नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में लड़की के भाई ने तीन आरोपियों के विरुद्घ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। कैथोड़ा की एक नाबालिग लड़की को तीन युवक बहला फुसलाकर ले गए। लड़की के भाई ने महताब व राशिद पुत्रगण इस्तखार तथा शाहनजर पुत्र गफ्फार को नामजद करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
हादसे की रिपोर्ट दर्ज
मीरापुर। गांव तुल्हेड़ी निवासी मल्लू पुत्र सुक्खा ने 21 जनवरी को सड़क दुर्घटना में घायल हुए अपने पुत्र के मामले में आरोपी बस चालक नरेश पुत्र अज्ञात निवासी गांव फिरोजपुर थाना बहसूमा के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी। पीडित पिता का आरोप है कि बस चालक की लापरवाही से ही उसका बेटा घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें