फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर फहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर ध्वजारोहण हुआ। सामाजिक संगठनों ने भी अपने कार्यालयों पर ध्वज फहराया।
विज्ञापन

रुडकी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने ध्वजारोहण किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कैंप कार्यालय पर रफीक अंसारी ने ध्वजारोहण किया। बसपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गौतम ने ध्वज फहराया। पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व सांसद कादिर राना, मुख्य जोन कोआर्डिनेटर डॉ पुरुषोत्तम, कुलवीर पाल, शिवान सैनी, विकास कुमार, सतपाल, जियाउर्रहमान, सुभाषदेव भारती, सत्यप्रकाश, रामनिवास पाल, आदि रहे। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिया चौधरी, वसी अंसारी आदि रहे। रालोद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने झंडा फहराया। सुधीर भारतीय, हर्ष राठी आदि रहे। नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने पालिका में झंडारोहण किया।
विज्ञापन

एसडी कॉलेज न्यू मार्किट एसोसिएशन में पूर्व विधायक अशोक कंसल ने ध्वजारोहण किया। अंकित नामदेव, ममता त्यागी ने देशभक्ति गीत सुनाए। कल्याणकारी अंबेडकर समिति ने कचहरी गेट पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर गणतंत्र पर्व मनाया। पूर्व विधायक महावीर आजाद ने ध्वजारोहण किया। भारतीय विकास पार्टी के कार्यालय पर अध्यक्ष विजय कश्यप ने ध्वज फहराया। नवेद खान, नरेश महाराज, राज वर्मा अतिथि रहे। डिस्ट्रिक्ट एक्स सर्विसिज लीग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सोल्जर बोर्ड में सैनिक कल्याण अधिकारी यशपाल सहरावत ने ध्वज फहराया। मेजर आशाराम त्यागी और शहीद बचन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महेश चौहान, यशपाल, हरिलाल कौशिक, ओमवीर,राजवीर सिंह, तेजपाल सिंह, आरडी शर्मा, डीपी सिंह, उमेश त्यागी, जयप्रकाश त्यागी, संतराम, रेखा आदि रहे। व्यापारी सुरक्षा फोरम के कार्यालय पर सुशील सिल्लो ने, मॉ दुर्गा सेवा परिवार के कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल मित्तल, एंटीकरप्शन के कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने, वैश्य सभा के कार्यालय पर शंकर स्वरुप बंसल ने, गांधी आश्रम कचहरी रोड पर होतीलाल शर्मा ने, दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के कार्यालय पर संजय मित्तल ने, वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा कार्यालय पर योगेश गुप्ता और अनुराधा गुप्ता ने, जाट महासभा कार्यालय पर देवी सिंह, देवेंद्र सिह और रामपाल वर्मा ने, एआईआईएमटी कार्यालय पर दीपक पुंडीर ने झंडारोहण किया। उत्तर प्रदेश आचार्यकुल ने झांसी की रानी पर कार्यक्रम आयोजित किया। सत्य बिंदू सेवा संस्थान ने कृष्णापुरी में कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें