मीरापुर। कस्बे में गणतंत्र दिवस उल्लास और उमंग के साथ से मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक किए गए। मीरापुर नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन तंजीला बेगम ने, थाने में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने, मेन बाजार में लाला मोहनलाल संगल ने, अंबेडकर भवन में बीडी जयंत ने, वन विभाग में रेंजर एसके बंसल ने, पशु चिकित्सालय में डॉ समीर बिंदल ने, आकांक्षा डिग्री कालेज में चेयरमैन आरपी सिंह ने, एसडी इंटर कालेज में पंकज कुमार संगल, पंडित कीर्तिभूषण शर्मा, राकेश कौशिक, रोहित संगल ने, बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज में प्रबंधक, श्री सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कालेज व श्रीराम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मनीष कुमार संगल ने, एसएसएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक सुशील शर्मा ने, शिखर जूनियर हाई स्कूल में उनेंद्र कुमार गोयल ने ध्वजारोहण किया। नन्ही दुनिया जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य प्रमिला शर्मा ने, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में निदेशक बीपी सिंह व मैनेजर उर्मिला सिंह ने, एमडी इंटरनेशनल में डायरेक्टर ओपी चौहान ने, सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में प्रधानाचार्या शैली गांधी ने, सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी ने ध्वजरोहण किया। बच्चों ने प्रभात फेरी भी निकाली।
शाहपुर। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष प्रमेश सैनी, थाना परिसर में थाना प्रभारी बीपी सिंह, बीआरसी कार्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल, साधन सहकारी समिति सचिव रमेश कुमार ध्वजारोहण किया। शांति देवी जैन डिग्री कॉलेज व शांति इंटरनेशनल स्कूल में भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, दी स्काई लैंड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राहुल गोयल, आर्य एकेडमी इंटर कालेज शाहपुर में निदेशक डॉक्टर सत्यवीर आर्य, जूनियर हाईस्कूल गोकुलपुर में चेयरमैन प्रमेश सैनी ने ध्वजारोहण किया। खालसा हॉस्पिटल पर 101 फुट ऊंचा आन बान शान का प्रतीक तिरंगा फहराया गया। शाहपुर कन्या इंटर कालेज में सुनील कुमार अग्रवाल एवं अध्यक्ष अजय भार्गव ने तिरंगा फहराया। प्रबंधक अरविन्द गुप्ता, आदेश ,रिंकी रानी, शिवानी अरोरा ,पूजा सैनी, विशाखा गर्ग, प्रियंका गोयल,मीनू त्यागी आदि मौजूद रहे।
छपार। बसेडा स्थित हैरिटेज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नीरज बालियान, पूर्व प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। माडल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। राजेंद्र सैनी, प्रधानाचार्य विकास कुमार, यशपाल सिंह, रोबिन सहरावत, एसआई सतेंद्र नागर, पंकज गर्ग, अनुषा त्यागी आदि उपस्थित रहे। जय भारत इंटर कालेज छपार में प्रबंधक विष्णुदत्त त्यागी, विजयपाल त्यागी, व प्रधानाचार्य मंजूला चौरसया ने ध्वजारोहण किया।
भौराकलां। सिसोली के मून लाइट पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनिल कुमार आर्य, शास्वत पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह, आर्य वैदिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, भौराकलां के अजब सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रोहित सिंह, शिकारपुर के जीएम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य गुल मोहम्मद , थाना भौराकलां में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने ध्जारोहण किया।
भोपा। जनता कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह ने,स्वामी कल्याणदेव बालिका इंटर कॉलेज में प्राचार्य डाक्टर प्रवीण कुमार ने, भोपा थाना पर प्रभारी विजय सिंह ने, भोपा सरकारी समिति पर एम डी विरेंद्र सिंह, सीएचसी भोपा पर आजादवीर सिंह ने, कसबे भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल ने ध्वजारोहण किया। कासमपुरा के श्रीराम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।