फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोकरहेड़ी में अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। भोकरहेड़ी में नगर पंचायत द्वारा कार्रवाई आरंभ करते हुए पानी की निकासी के नालों पर फैले अतिक्रमण को हटाया गया। कस्बे में अन्य स्थानों पर भी किए गए अतिक्रमण पर भी शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत भोकरहेड़ी के अधिशासी अधिकारी अनूप रॉय के नेतृत्व में शनिवार को कस्बे के मुख्यमार्ग पर स्थित नाले पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन द्वारा हटाया गया। नाले पर रखे स्लैब, टिन शेड व खोखे आदि को तोड़कर नाले को साफ किया गया। वहीं, कुछ नागरिक अपने स्लैब आदि को न तोड़ने को लेकर अधिकारी की मिन्नत करते नजर आए। ईओ ने बताया कि नगर में फैले अतिक्रमण पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। नगर के तालाबों पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूलते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तालाबों पर फैले अतिक्रमण के चलते नगर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है।
युवक की हालत बिगड़ी
जानसठ। ठंड की चपेट में आए युवक की हालत बिगड़ गई है। चिकित्सकों ने युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। गांव संभलहेड़ा रोड पर एक युवक सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि सर्दी के कारण युवक की हालत बिगड़ी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें