फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश सेवा और रक्षा के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने किया पथ संचलन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साकेत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने नेता सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर पथ संचलन किया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लें और उनके आदर्शों पर चलें। इस दौरान पथ संचलन पर कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

शुभारंभ विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने किया। इसके बाद विधायक ने घोष वाहिनी, नेता सुभाषचंद्र बोस वाहिनी समेत अन्य वाहनियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद बच्चों ने शहरभर में पथ संचलन किया। अनेक स्थानों पर पथ संचलन का स्वागत कर पुष्प वर्षा की गई। स्कूली बच्चों ने महान क्रांतिकारियों की वेशभूषा धारण कर लोगों को उनके जीवन, आदर्शों और वीरता को बताया। वक्ताओं ने कहा कि हमारे पूर्वज जिन्होंने अपने देश की आन-बान-शान के लिए अपना जीवन कुर्बान किया। उन महान क्रांतिकारियों और पूर्वजों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान वक्ताओं ने बच्चों को देश सेवा और रक्षा के लिए प्रेरित किया। मार्च पास्ट में अनेक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। संचलन साकेत कालोनी, अंसारी रोड, आहिल्याबाई चौक, कच्ची सड़क, जसवंतपुरी आदि स्थानों से निकाला गया। इसके बाद योगचाप, घोष, चक्र योग आदि वाहिनी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संरक्षक राजकुमार मलिक, अध्यक्ष प्रमोद कुमार, धर्मवीर सिंह, राजेंद्र सेठी, प्रधानाचार्य संजीव कुमार, सुरेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, जयकुमार, सुनील कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें