बुढ़ाना। अरिहंत विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल परासौली में नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी का आयोजन भी किया। सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही नेता जी खूब याद किए गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली के अरिहंत विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी का आयोजन किया। देश भक्ति से ओत प्रोत बैंडबाजों की धुन पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया। स्कूल के बच्चों ने नेता जी के वेश में सजधज कर कार्य कर्मों में हिस्सा लिया। घोड़े पर सवार नेेता जी सुुभाष चंद्र बोस एवं महारानी लक्ष्मी बाई दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता जैन ने बच्चों को नेताजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालकर समझाया। कार्यक्रम में विद्यालय का सभी स्टाफ मौजूद रहा। नेशनल यूथ कमेटी कार्य पर भी नेता जी को याद किया गया। मौके पर सभी वक्ताओं ने नेताजी के जीवन चरित्र से सीख लेेने का आह्वान किया। सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही नेता जी को खूब याद किया गया। किसी भी राजनैतिक दल के लोगों को कस्बा एवं देहात में नेता जी की याद नहीं आई।