फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलेगा अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वाणिज्यकर विभाग ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चला दिया है। स्टील फैक्ट्री के बकाएदार का वारंट जारी कर गिरफ्तारी की गई। पैसा जमा करने के बाद कार्रवाई को समाप्त किया गया।
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर ओपी रतूड़ी ने बताया कि ताज स्टील के मालिक नाजिम पर वाणिज्य कर का एक लाख 20 हजार बकाया चला आ रहा है। विभाग ने नोटिस जारी करने के बाद उनका वारंट जारी किया। विभाग के अमीनों ने पुलिस बल के साथ नाजिम को गिरफ्तार किया। इसी बीच उसके परिजन विभाग का पैसा लेकर दफ्तर पहुंच गए। विभाग ने पैसा जमा कराने के बाद उसे छोड़ दिया। विभाग की कार्रवाई के बाद एक अन्य व्यापारी जिस पर ढाई लाख बकाया था, विभाग को जमा करा दिया। वाणिज्यक अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें