फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादीपुर में महिला समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर में महिला समेत तीन की मौत
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव कादीपुर में बुधवार रात एक महिला समेत तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने ठंड से मौत होने की आशंका जताई है। तीन घंटे के अंतराल में तीन मौत होने से गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव कादीपुर में बुधवार रात महिला के अलावा दो ग्रामीणों की अचानक मौत हुई। पहली मौत सोमपाल (65) पुत्र बलजोर की हुई। मृतक के बेटे रुपेश ने बताया कि बुधवार मध्य रात के बाद पिता की तबीयत अचानक खराब होने पर रात में ही नजदीकी डॉक्टर के यहां दिखाया, लेकिन उनकी मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद पड़ोस की ही बाला (72) पत्नी समेरू की भी मौत हो गई। मृतका के बेटे कृष्णपाल और कीर्तन ने बताया कि उनकी माता ने उनसे तेज सर्दी लगने की बात कही तो उसको उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां मां की मौत हो गई। इसके बाद समेसिंह (72) पुत्र दलपत की भी मौत हो गई। उनके बेटे रतन सिंह का कहना है कि उनके वृद्ध पिता से ठंड सहन नहीं हो सकी और उनकी मौत हो गई। परिजनों को सर्दी की चपेट में आने से उनकी मौत होने का अंदेशा है। तीनों का अंतिम संस्कार शुक्रताल श्मशान घाट पर किया गया है। रात में तीन घंटे के अंतराल में महिला समेत तीन ग्रामीणों की मौत होने से गांव में शोक व्याप्त है। उधर, एसडीएम जानसठ श्याम अवध चौहान का कहना है कि ठंड से मौत होने की कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिलेगी तो मिली तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें