मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान करने के साथ ही छात्रसंघ चुनाव में पार्टी समर्थित पैनल के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई।
शनिवार को महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने तथा संचालन महासचिव जिया चौधरी ने किया। गौरव स्वरूप ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि मिशन 2019 की तैयारियों में अभी से जुटना होगा। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं और छात्रसभा के पदाधिकारियों को शहर के तीनों महाविद्यालयों में हो रहे छात्रसंघ चुनाव में पार्टी समर्थित पैनल के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में जुटने को कहा। मासिक बैठक में छात्र संघ चुनाव के लिए रणनीति भी बनाई गई। मासिक बैठक में मुख्य रूप से गौरव स्वरूप, जिया चौधरी, शहराध्यक्ष वसी अंसारी, चंदन सिंह चौहान, इलम सिंह, अंसार आढती, मिथलेश पाल, मा. खुर्शीद अहमद, प्रवीण मलिक, जिला प्रवक्ता काजी अरशद, राकिब कुरैशी, सूर्यप्रताप राना, मा. अल्ताफ, सोमपाल भाटी, नरेश विश्वकर्मा, जनार्दन विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, कारी अब्दुल गफ्फार, राहुल वर्मा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।