सड़क हादसों में राहगीर घायल
मुजफ्फरनगर। विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई राहगीर घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंसूरपुर के पास हाईवे पर हुए हादसे में देहरादून निवासी सतीश पुत्र भालानाथ, नितेश पुत्र वेदपाल तथा सुनील पांडे पुत्र ओमकार पांडे घायल हो गए। हाईवे पर ही सिसौना के पास सड़क हादसे में सुभाषचंद पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी सिसौना घायल हो गया। स्कूटर स्लिप होने से अंकित, बिट्टू और नितिन भी घायल हो गए। शहर में बाइक स्लिप होने से पंकज शर्मा घायल हो गया। हाईवे पर ही हुए हादसे में देहरादून निवासी कुसुम, किशोर हर्ष घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वृद्धा छत से गिरी
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी वृद्धा हसीना छत से गिरकर घायल हो गई। उसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
दो महिलाओं की मौत
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती दो महिलाओं की मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार करते हुए शव अपने साथ ले गए।
पुलिस के अनुसार गांधी कालोनी निवासी मुन्नी देवी को परिजन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गाजावाली निवासी राधा को भी परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी भी मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। बाद में परिजन शव अपने साथ ले गए।