फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में विकास ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में यूथ फेस्टिवल के तहत स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। भाषण में विकास ने बाजी मारकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शुभारंभ अतिथि डॉ नीना गुप्ता और प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने संयुक्त रूप से किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती गान प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में अनेक महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने लोकमान्य तिलक के विचारों को विस्तार से प्रकट करते हुए समसामयिक परिस्थितियों में उनकी प्रासंगिक, आवश्यकता एवं अनुपालन पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने उनके स्वदेशी विचारों, उच्च शिक्षा प्रणाली, त्योहारों के माध्यम से एकजुटता की भावना और स्वराज के नारे पर प्रकाश डाला है। प्रतियोगिता में एमएमएच कॉलेज गाजियबाद के विकास कुमार प्रथम, जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय की प्रिया सैनी द्वितीय व एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर के वेदांश मलिका व श्रीराम कालेज की शिवानी गुप्ता संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा अस्मिता शर्मा को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में प्रियवृत आर्य, डॉ विनीत जैन, डॉ रीता मोहन आदि रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ पूनम भारद्वाज ने किया। इस दौरान निशा गुप्ता, डॉ आभा सैनी, डॉ संतोष, डॉ दुष्यंत, सोनाली, डॉ वर्चसा, डॉ अमरदीप, डॉ पल्लवी, डॉ अंजलि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें