फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण सामग्री को लेकर ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। परासौली से बिराल निर्माणाधीन मार्ग पर मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री न लगाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बिराल गांव के पास सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बिराल-परासौली मार्ग का निर्माण कार्य जारी है। करीब एक साल पहले इस सड़क के निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया था। गांव वालों का कहना है कि करीब एक माह पूर्व सड़क निर्माण कार्य आरंभ किया गया है। ग्राम बिराल व परासौली के ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण का कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। सड़क निर्माण में घटिया निर्माणसामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गड़बड़ी को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। निर्माण कार्य से क्षुब्ध ग्रामीणों ने सड़क पर सांकेतिक जाम लगाया।
एसडीएम कुमार भूपेंद्र को शिकायत करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री व मानक के अनुसार कार्य नहीं किए जाने पर ग्रामीण मार्ग पर जाम लगाकर आंदोलन करेंगे। इस दौरान दीपक ठाकुर, अजमेर, नरेंद्र सिंह, चमन सिंह, सुबोध, पंकज, मुकेश, अखिलेश, राजकुमार, अजब सिंह, आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें