फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरना क्षेत्र में बुखार बना आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार के प्रकोप से लोग परेशान
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। मोरना क्षेत्र में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह के भीतर छह व्यक्तियों की मौत हो जाने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई है। बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ से झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक से लेकर अस्पताल खचाखच भरे हुए हैं। नागरिकों ने प्रशासन से महामारी का रूप धारण कर चुके बुखार से पीड़ित लोगों को बचाने के लिए उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष बरसात के मौसम में आने वाले बुखार से दर्जनों मौत क्षेत्र में हो रही हैं। इस वर्ष भी बुखार ने क्षेत्र में अनेकों जिंदगियों को निगल चुका है। बृहस्पतिवार को मोरना निवासी 48 वर्षीय मुख्त्यारी पत्नी साधु की मौत बुखार के चलते हो गई। बुधवार को ग्राम तेवड़ा में 50 वर्षीय मोहम्मद अनवार कुरैशी पुत्र मुश्ताक डीलर, 42 वर्षीय सुमन पत्नी तेजसिंह सैनी की बुखार के कारण मौत से गांव में दहशत है। क्षेत्र में बुखार से हो रही लगातार मौत से चिंतित नागरिकों ने प्रशासन से क्षेत्रवासियों को उच्च स्तर का इलाज मुहैय्या कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें