फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में बिजली मीटर नहीं लगने देंगे: फौजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में बिजली मीटर नहीं लगने देंगे: फौजी
विज्ञापन

मोरना(मुजफ्फरनगर)। भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी चंद्रपाल फौजी ने विद्युत निगम के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लगे मीटर उखाड़ फेंक देने की चेतावनी देते हुए मीटरीकरण का विरोध किया है। विद्युत निगम की तानाशाही के विरुद्ध मोरना भोपा में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय परिसर में पहुंचे भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी ने कहा कि विद्युत निगम ने ग्रामीणों को बीस घंटे विद्युत आपूर्ति की बात कर मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए। मीटरीकरण के उपरांत विद्युत आपूर्ति के लिए चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। हजारों रुपये के अनाप-शनाप विद्युत बिल भेज कर ग्रामीणों का शोषण किया जा रहा है, जिसे भाकियू बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। किसानों के शोषण के खिलाफ भाकियू मोरना में किसान नेता चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा से आंदोलन की शुरुआत करेगी। इस मौके पर अनुज पहलवान, सवेंद्र मिंटू, नवीन सहरावत, योगेश शर्मा, कल्लू ठाकुर, मुजीबुर्रहमान, चंद्रपाल सिंह, पंडित विनोद शर्मा, नरेंद्र सिंह, उदेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें