फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराकर स्कूली बस पलटी, छात्राएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी क्षेत्र में स्कूली बस विद्युत खंभे से टकराकर खेत में पलट गई। चालक बस को नशे में चला रहा था। हादसे में बस में सवार करीब छह छात्राएं घायल हो गईं। हादसे से छात्राओं में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने किसी प्रकार छात्राओं को निकाला। रविवार को पीड़ित परिजनों की ओर से तितावी थाने पर चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज की स्कूल बस रोजाना गांवों से छात्राओं को लाती है। शनिवार सुबह चालक ब्रहमपाल बस से छात्राओं को लेकर कालेज आ रहा था। रास्ते में धनसैनी मार्ग पर चालक ने 33 हजार की विद्युत लाइन के खंभे में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर बस खेत में पलट गई। बस में करीब 50 छात्राएं सवार थीं। हादसे में घायल कक्षा नौवीं की छात्रा प्रियांशी निवासी धनसैनी, अनूप, प्राची समेत आधा दर्जन छात्राएं चोटिल हो गई। छात्राओं में मची चीखपुकार को सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार छात्राओं को बाहर निकाला। प्रधानाचार्या रंजना शर्मा ने बताया कि चालक ब्रह्मपाल नशे में था, जिसे हटा दिया गया है। रविवार को थाने पर घायल छात्राओं के अभिभावकों ने हंगामा किया। मामले में स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। थाने पर चालक ब्रहमपाल समेत प्रधानाचार्य रंजना शर्मा के विरुद्ध विनोद पुत्र हुकुम सिंह ने तितावी थाने पर तहरीर दी है ।

राशन डीलर के खिलाफ भाकियू का हंगामा
(फोटो समाचार)
तितावी। भाकियू कार्यकर्ता के साथ हैदरनगर-जलालपुर गांव के ग्रामीणों व महिलाओं ने राशन डीलर के खिलाफ हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर ने बिना वितरण के ही स्टॉक रजिस्टर में चढ़ा दिया। इसको लेकर घंटो तक हंगामा हुआ। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत के नेतृत्व में लोगों ने राशन डीलर अरविंद के घर के बाहर हंगामा किया। गुस्साए लोग उसके घर के बाहर धरने पर बैठ गए। आरोप है कि राशन डीलर ने लोगों के साथ धक्का-मुक्की। इसी बीच डॉयल 100 पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिना वितरण की राशन डीलर स्टॉक में राशन चढ़ा रहा है। पुलिस ने जांच-पड़ताल का आश्वासन दिया है। इस दौरान विकास, सुधीर, सविता, सुमन, बीरमती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें