फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस का स्टेयरिंग फेल, आधा दर्जन यात्री चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस का स्टेयरिंग फेल, छह यात्री चोटिल
विज्ञापन

मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर लोनी डिपो की बस का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे बस डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें लगी। हादसे से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बाद में यात्रियों को दूसरी बस में सवार कर गंतव्य को रवाना किया गया।
रविवार सुबह करीब सात बजे लोनी डिपो की बस मेरठ से नजीबाबाद के लिए जा रही थी। बस जब मीरापुर हाईवे पर सैनी भट्ठा तिराहे के निकट पहुंची, तो अचानक उसका स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक कृष्णपाल ने समझदारी का परिचय देते हुए बस को बचा लिया। हालांकि बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के दौरान बस में करीब 45 यात्री सवार थे। हालांकि एक महिला समेत आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं। हादसे से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बाद में परिचालक सतीश कुमार पुत्र हरीश चन्द्र निवासी दबथुआ मेरठ ने अन्य वाहनों से यात्रियों को बिजनौर की ओर रवाना किया। दुर्घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।
विज्ञापन

शांति मार्च निकाल दिया अमन का पैगाम
मीरापुर। मदरसा जामिया इस्लामिया के नेतृत्व में जमीयत उलेमा-ए-हिंद तत्वावधान में शांति मार्च निकाला गया। मार्च थांवर वाली मस्जिद से प्रारंभ होकर मैन बाजार से होता हुआ थाने पर समाप्त हुआ।
मौलाना अरशद कासमी ने कहा कि वर्तमान हालात में प्यार मोहब्बत के दीपक जलाना आवश्यक है। समाज में वैमनस्यता फैलाने वालों की कोई गुंजाइश नहीं है। मार्च निकाल कर लोगों को अमन और भाईचारे का पैगाम दिया गया। इस मौके पर हुई जनसभा की अध्यक्षता मौलाना अल्लामेहर मजरूह तथा संचालन डॉ ताहिर कुरैशी ने किया। मार्च में डॉ महबूब आलम, मौलाना सईदुज्जमा, मौलाना शमीम, आफताब मेवाती, जावेद जामिया, जोगेंद्र चौधरी, नवाबुदीन, संजय एडवोकेट, मास्टर जान मोहम्मद, आस मोहम्मद सलमानी, प्रधान इस्तखार, पूर्व प्रधान कैथोडा शमीम, मौलाना जावेद, मौलाना अफ्फान, नजीर हैदर जैदी आदि मौजूद रहे।
युवती से दुष्कर्म का प्रयास
मीरापुर। रामराज थानाक्षेत्र के गांव निवासी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार को उसकी किशोरी किसी कार्य से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के ही वचन सिंह और रविंद्र ने उसे रास्ते में बदनीयती से दबोच लिया। आरोपियों ने उसे गन्ने के खेत में ले जाकर दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दोनो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, कसबे के निकटवर्ती गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक युवक उसके सात वर्षीय बेटे को बहका फुसलाकर जंगल ले गया और उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन

लापता युवक का चार दिन बाद भी सुराग नहीं
मीरापुर। चार दिन से लापता युवक का कोई सुराग नहीं लगा। मोहल्ला कमलियान निवासी रमन शर्मा का बेटा दिविक उर्फ हैली शर्मा 10 अगस्त को किसी बात पर नाराज होकर घर से चला गया था। काफी देर बाद हैली के कपडे़ व चप्पल गंगा बैराज पर मिले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हैली ने गंगा में छलांग लगाई थी। रविवार को नोएडा से हीरालाल के नेतृत्व में 20 लोगों के गोताखोरों के दल ने गंगा बैराज में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें