फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने महिलाओं की रसोई का सामान महंगा किया: छवि यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ छवि यादव ने कहा कि सूबे की योगी सरकार जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी है। सीएम के शहर गोरखपुर में हुई मासूमों की मौत की घटना ने साबित कर दिया गया कि हर ओर घोर लापरवाही हो रही है। मोदी और योगी के राज में महिलाओं की रसोई का हर सामान महंगा हो गया है। उन्होंने कहा कि आप महिला प्रकोष्ठ जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष डॉ छवि यादव ने रविवार को मुजफ्फरनगर पहुंच कर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। महावीर चौक स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक के दौरान डॉ छवि ने महिलाओं को आम आदमी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के बारे में बताते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने और पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की असलियत जान चुकी है, अब बदलाव की बयार बह रही है। महिलाओं की रसोई अब भाजपा के कार्यकाल में इतनी महंगी हो गयी है कि अपना परिवार का पालन पोषण कर पाना ही मुश्किल हो चला है। टमाटर, प्याज आम आदमी की पहुंच से दूर हो चला है। रसोई गैस से सब्सिडी खत्म हो गयी है। महंगाई बढ़ गयी है। शिक्षा का स्तर गिर रहा है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने जो विकास किया है, जनता उसको सराहा रही है।
उन्होंने महिलाओं से आम आदमी पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि एक सप्ताह में जिला अध्यक्ष घोषित कर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इससे पहले जिले में आने पर रीटा गोयल, नीलम , गीता उर्फ बबली, कविता, मनीषा, सविता मित्तल, राधा, शिवानी आदि ने डॉ छवि यादव का स्वागत किया। साथ ही पार्टी की नीतियों में अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचने का भरोसा दिलाया। इस दौरान गीता, सविता मित्तल, राधा, शिवानी, मोहित शर्मा, योगेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें