रोग को भुलाकर योग को याद करो : देशराज
खतौली। बड़ा बाजार स्थित भारतीय योग संस्थान के महामंत्री देशराज ने कहा कि अधिकारी वही होता है जो अधिक कार्य करता है। आप बीमारी को अधिक याद मत करो, ईश्वर हमें वही देता है जिसे हम दिल से बार बार याद करते हैं। रोग को भुलाकर योग को दिल से याद करो। साधना करो रोग स्वयं चला जाएगा।
भारतीय योग संस्थान अपने साधक को साधना के माध्यम से सरल मोक्ष मार्ग दर्शाता है। अपने स्थूल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शाम को भोजन सात बजे तक करें अन्यथा सूप आदि लेकर ही संतोष करें। निंद्रा की इंतजार नहीं करनी पड़ेगी। प्रात: साधना के समय शरीर स्वयं तैयार रहेगा। यम नियम को जीवन में उतारे हमारे बुरे संस्कार स्वयं कट जाएंगे। कर्म योग को अपनाकर ही उपासना मार्ग पर चल सकते हैं और यही मार्ग योग के माध्यम से साधक को मोक्ष मार्ग दर्शाता है। सभी अधिकारी और कार्यकर्ताओं को अपने कार्य के प्रति निष्ठावान होना चाहिए। अधिकारियों को अपने क्षेत्र की कक्षाओं का प्रतिदिन निरीक्षण करना चाहिए। निर्मल कुमार ने देशराज का अभार व्यक्त किया। मीनू, शशी गुप्ता, गौरी अग्रवाल, गीता जैन, किरपाल सिंह, जगमोहन जैन, बाबूराम वर्मा, तेजेंद्र भाटिया, शगुन बंसल, अंजु विश्वकर्मा, पदमा तोमर, ओमबीर सिंह सोम, मदन छाबड़ा, रवि प्रकाश गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।