फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाया देवबंद से बसों का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। देवबंद के यात्रियों को अब सीधे हरिद्वार के लिए रोडवेज बसें उपलब्ध होंगी। ये बसें मुजफ्फरनगर से वाया देवबंद होते हुए हरिद्वार जाएंगी। 28 जुलाई शुक्रवार को देवबंद से विधायक कुंवर बिजेंद्र सिंह इस बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। डिपो से छह टाइम निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से हरिद्वार के लिए सीधी रोडवेज बस सेवाएं उपलब्ध हैं। देवबंद से सीधी हरिद्वार के लिए बस सेवा नहीं थी। यात्रियों की मांग पर उप्र परिवहन निगम ने बस सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि अब देवबंद से सीधी रोडवेज की बसें हरिद्वार जाएंगी। सहारनपुर डिपो और मुजफ्फरनगर डिपो की तीन-तीन बस लगाई गई है। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से वाया देवबंद होकर लखनौता, मंगलौर, रुड़की होकर बसें हरिद्वार जाएंगी और इसी रूट से आएंगी। मुजफ्फरनगर से इन बसों का संचालन सुबह 7:30 बजे, 8:30 बजे, 9:30 बजे होगा। 28 जुलाई को देवबंद से इन बस सेवा का शुभारंभ किया जाएगा।

रोडवेज में संविदा चालकों की भर्ती
मुजफ्फरनगर। उप्र परिवहन निगम ने रोडवेज में संविदा चालकों की भर्ती कराने का निर्णय लिया है। डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि संविदा चालकों की भर्ती का विशेष अभियान आगामी दो अगस्त, 12 अगस्त और 22 अगस्त को चलाया जाएगा। इस बार देहात के डिपो बड़ौत, शामली और गंगोह में ड्राईवरों की भर्ती की जाएगी। शामली में मुजफ्फरनगर एआरएम, बड़ौत में खतौली एआरएम और गंगोह में छुटमलपुर डिपो के एआरएम कैंप लगा कर ड्राईविंग का टेस्ट लेंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए 23 वर्ष से अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों की हाईट 166 सेमी, दो वर्ष से अधिक का हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें