फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस के साथ गर्मी बढने से जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद बढ़ा पांच डिग्री सेल्सियस तापमान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अचानक मौसम में परिवर्तन के बाद लोगों ने गर्मी से राहत पाई थी, लेकिन एक बार फिर से उमस के साथ गर्मी बढ़ने लगी है। तीन दिन में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। आम जनता को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जून के माह में गर्मी से झुलस रहे लोगों को चार दिन पहले हुई बारिश से थोड़ी राहत मिली थी। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से घटकर 30 डिग्री सेल्सियस के आस पास पहुंच गया था। इससे आम जनता को भीषण गर्मी से निजात मिली थी। दो दिन से मौसम में एक बार फिर बदलाव शुरू हो गया है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रविवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उमस के साथ गर्मी से लोग दिन में बेहाल दिखाई दिए। बाजारों में सुबह और शाम को ही भीड़ दिखाई दे रही है। यातायात पर भी गर्मी का असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें