फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 368 जोड़े

Sat, 09 Feb 2019 11:27 PM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
wedding - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 20 स्थानों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए गए। 263 हिंदू और 108 मुस्लिम यानि कुल 371 जोड़ों को कार्यक्रम में शरीक होना था, लेकिन तीन नहीं आ सके। कार्यक्रमों में सभी व्यवस्था अच्छी रही। जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 25 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इनमें 23 हिंदू और दो मुस्लिम थे।
विज्ञापन


जिला पंचायत के कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रत्येक जोड़े को एक-एक गैस का चूल्हा और डबल बेड का कंबल अपनी ओर से दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल, सीडीओ अर्चना वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी डा. नूतन शर्मा, राजेंद्र सिंह, अजीत सिंह, मधु शर्मा, वंदना वर्मा, छोटी बेगम, जितेंद्र कुमार, राकेश शर्मा, शेरबल सिंह, एजाज अहमद, नरेंद्र शर्मा आदि ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। नगर पालिका मुजफ्फरनगर में 21 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें छह हिंदू और 15 मुस्लिम शामिल हैं। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सदर ब्लॉक में 30 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इनमें 23 हिंदू और सात मुस्लिम हैं। सभी को दस-दस हजार रुपये का सामान दिया गया। बघरा ब्लॉक में 25 जोड़ों को शामिल होना था, लेकिन एक अपात्र पाया गया। इसलिए 24 ही शामिल हुए। इसके अलावा चरथावल ब्लॉक में दो जोड़े किसी कारण नहीं आ सके।
ब्लॉक मोरना में 22, जानसठ में 25, बघरा में पुरकाजी में 25, चरथावल में 39, बुढ़ाना में 29, शाहपुर में 30 तथा ब्लॉक खतौली में 25 जोड़ों का विवाह हुआ। इसके अलावा नगर पालिका खतौली में 15, नगर पंचायत शाहपुर में आठ, बुढ़ाना में पांच, सिसौली में पांच, पुरकाजी में 11, चरथावल में तीन, भोकरहेड़ी में 15, नगर पंचायत जानसठ में सात और मीरापुर में पांच जोड़ों का विवाह हुआ।  
विज्ञापन


पुरकाजी में विधायक प्रमोद उंटवाल व ब्लाक प्रमुख निशि त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  गांव बढ़ीवाला के प्रधान जागेंद्र सिंह ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, बीडीओ तुलसीराम प्रजापति, एडीओ योगेश त्यागी, भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर, वीरेंद्र सिंह, हरिराम सक्सेना, मनोज चौहान, प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन राठी,  प्रधान नरपत सिंह, भगत सिंह, केपी सिंह, आनंद धीमान, मैराज खालिद रिजवी आदि रहे। नगर पंचायत कार्यालय की आेर से सत्या विहार बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विधायक प्रमोद उंटवाल व नगर चेयरमैन जहीर फारूकी रहे। ईओ मनोज यादव, बाबू समर काजमी, भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर, हरिराम सक्सैना, वीरेंद्र सिंह, रजत धीमान,केपी सिंह, रजत चौधरी के अलावा, सभासद निसार अहमद, मौहम्मद सुलेमान, नरेंद्र पाल, रियासत खलीफा, अफसर अली, शाहनवाज खान आदि मौजूद रहे।

बुढ़ाना में विधायक उमेश मलिक, नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी, अधिशासी अधिकारी ओमगिरि, डा. राजीव कुमार व डा. शिवराज सहित नगर पंचायत कार्यालय का सारा स्टाफ मौजूद रहा। खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में विभिन्न गांवों के 29 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। 15 मुस्लिम जोड़ों का मोलवी मौलाना जुनैद ने मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार सामूहिक निकाह कराया।

14 हिंदू जोड़ों का पंडित सुरेंद्र प्रसाद शास्त्री ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया। तहसीलदार मनोज कुमार, खंड विकास अधिकारी सुभाषचंद, एडीओ पंचायत मुकुट राज, ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह  मौजूद रहे। चरथावल में मौलवी ने जोड़ों के निकाह कराए और पंडितों ने फेरे संपन्न कराए। बीडीओ डॉ. साजिद अहमद ने नवदंपति को 20-20 हजार का चेक और विवाह का सामान वितरित किया। प्रमुख प्रतिनिधि रवि पुंडीर, एडीओ राजेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत संदीप कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी आशु रानी का सहयोग रहा। उधर, नंगर पंचायत में चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने तीन जोड़ों की शादी कराकर उन्हें आशीर्वाद दिया। वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद, सुनील कुमार, सभासद राशिद, अशोक कुमार  मौजूद रहे।

शाहपुर में क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर शनिवार को 30 युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। विधायक उमेश मलिक ने प्रत्येक नववधू को 20 हजार रुपये का चेक और जरूरत का सामान प्रदान किया।  नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, जिला पंचायत सदस्य अथहर हसन, अनुज चौधरी, ग्राम प्रधान इमरान, सुरेंद्र सिंह, संजीव कुमार बीडीओ सुभाष चंद्र, एडीओ राजपाल सिंह व सुधीर कुमार, इरशाद सलमानी मौजूद रहे। मोरना में  लाक प्रमुख अनिल राठी, बीडीओ प्रभात श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, एडीओ चंद्र प्रकाश शर्मा।

उधर, नगर पंचायत भोकरहेड़ी में चेयरमैन सरला देवी, रविदत्त सिंह, चेयरमैन अजय सिंह, डा. अलीशेर अहमद, बाबू प्रेमसिंह, अभिषेक वत्स, सतीश, संदीप राणा, सुभाष, भूपेंद्र, मंजनू आदि ने आशीर्वाद दिया। जानसठ में आयोिजत सामूहिक शादी समारोह  में नगर पंचायत कार्यालय में ब्लॉक परिसर में बीडीओ जसवीर सिंह तेवतिया, तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, ब्लाक प्रमुख योगेश गुर्जर, ब्रजेश रस्तोगी, अब्दुल्ला कुरैशी, निशांत कांबोज, जंधेडी प्रधान यजुवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें