बुढ़ाना। तहसील क्षेत्र के फुगाना गांव में कवंरपाल की बेटी मानसी (3) शनिवार को घेर में खड़ी बुग्गी के पास खेल रही थी। अचानक बुग्गी की बम उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह घायल हो गई। गंभीर अवस्था में मानसी को शामली चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।