फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 33 मरीज मिले, 23 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 33 मरीज मिले, 23 ठीक हुए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। यहीं पर सबसे अधिक कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को जिले में कोरोना के 33 नए केस मिले, जिनमें 15 मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। जबकि देहात में खतौली में अधिक मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को 23 मरीज ठीक हुए। इसके बावजूद कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 439 है, जिनका उपचार चल रहा है।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार को 1162 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें से 1152 निगेटिव आए, जबकि 10 लोग पॉजिटिव मिले। रैपिड एंटीजन जांच में 18 मरीज मिले। इसके अलावा पांच लोगों की प्राईवेट लैब से आई रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इस तरह शुक्रवार को 33 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। जिनमें से गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी को होम आइसोलेट किया गया। शहर क्षेत्र में 15, खतौली में आठ, चरथावल में एक, बघरा में दो, बुढ़ाना में एक, जानसठ में एक, मोरना में एक, मखियाली में दो तथा शाहपुर क्षेत्र में दो मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में प्रेमपुरी में दो, आदर्श कालोनी में दो, ब्रह्मपुरी, अंसारी रोड, सिविल कोर्ट, रामलीला टिल्ला, पुलिस लाइन, राधिकापुरम, सुभाषनगर, उत्तरी सिविल लाइन, ब्रह्मपुरी आदि मोहल्लों में भी मरीज मिले है। जनपद में अब तक 6804 मरीज मिल चुके है। जिनमें से 6277 मरीज ठीक हुए है, जबकि अभी भी 439 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें