जिले में 32 लोग कोरोना संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। सोमवार को शहर समेत जिले में 32 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं, जिनमें सात खतौली शुगर मिल के लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा 48 मरीज ठीक होकर घर लौटे हे। जनपद में अब टोटल केस 1045 हो गए हैं। कोविड अस्पताल में अब भी एक्टिव केस 202 है, जबकि 825 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि सोमवार को कोरोना के 32 नए केस मिले हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट में 21, प्राईवेट लैब से तीन और मेरठ लैब की जांच में आठ लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें खतौली शुगर मिल में सात, पुरकाजी में एक, सुजडू में एक, भोकरहेडी में दो, रामराज में एक, खतौली थाने में एक, गणेशपुरी खतौली में एक, बुढ़ाना में दो, टांडा माजरा में एक, चरथावल में एक, छिमाऊ में एक, बधाई खुद में एक, सोरम में एक, गांधी कालोनी में एक, केशवपुर में तीन, कलक्ट्रेट में एक, गंग नहर कालोनी में एक, जिला परिषद मार्केट में एक, भरतिया कालोनी में एक, द्वारिकापुरी में एक, इंद्राकालोनी में एक मरीज मिला है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। एडीएम ने बताया कि सोमवार को 48 मरीज ठीक होकर घर गए है।
कलक्ट्रेट कर्मचारी पॉजिटिव मिला
मुजफ्फरनगर। सोमवार को कलक्ट्रेट में रैपिड एंटीजन टेस्ट कराए गए। इस दौरान एक कलक्ट्रेट कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया। जिसे तुरंत कोविड अस्पताल भेज दिया गया। कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने से कलक्ट्रेट में कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।